मुरादाबाद, अगस्त 25 -- प्रदेश के जिला अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क एमआरआई जांच की सहूलियत देने के लिए कई साल से चल रही कार्यवाही के मुकाम तक पहुंचने की संभावनाएं जागी हैं। मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में एमआरआई जांच की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इस संबंध में शासन की तरफ से कार्यवाही आरंभ की गई है। मरीजों के लिए एमआरआई जांच की सहूलियत पीपीपी मोड पर चालू किए जाने की संभावना है। जांच शुरू करने के लिए शासन की ओर से इसके उपकरण की खरीद दिल्ली से की जाएगी। अस्पताल परिसर में एमआरआई जांच केंद्र की बिल्डिंग छह साल पहले बनकर तैयार हो चुकी है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि शासन ने मुरादाबाद समेत प्रदेश के उन सभी जिला अस्पतालों में एमआरआई जांच शुरू कराने के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी है जहां इसका भवन बनकर त...