चंदौली, मार्च 28 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नेशनल हाईवे-19 पर अलीनगर से सैयदराजा के बीच तीन फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जा रहा है। सदर तहसील क्षेत्र के कटसिला, चंदौली मझवार स्टेशन और नौबतपुर के पास इसके बनाने का काम शुरू हो गया है। इससे ग्रामीण और स्कूली बच्चों के साथ बाइक सवार सुरक्षित हाइवे पार कर सकेंगे। इसका निर्माण कार्य एनएचएआई की ओर से कराया जा रहा है। इससे करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा। इसके न बनने से जान जोखिम में डालकर सड़क पार करना पड़ रहा था। नेशनल हाईवे-19 के दोनों किनारों पर ज्यादातर गांव हैं और आसपास सरकारी और निजी विद्यालय भी संचालित है। जहां अंडरपास है वहां तो लोग पैदल, बाइक और चार पहिया वाहन से आरपार हो जाते हैं लेकिन जहां अंडरपास नहीं है वहां लोग जान जोखिम में डालकर हाइवे पार कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.