गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं में आधार गणित से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। बोर्ड के इस अहम निर्णय से गुरुग्राम जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अब आधार गणित पास छात्र भी कक्षा 11वीं में गणित विषय का चयन कर सकेंगे। अब तक लागू नियमों के तहत केवल मानक गणित से उत्तीर्ण छात्रों को ही 11वीं में गणित लेने की अनुमति थी, जबकि आधार गणित से पास छात्रों पर यह प्रतिबंध था। बोर्ड के नए आदेश के बाद यह रोक समाप्त कर दी गई है। इससे गुरुग्राम के उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो 10वीं में आधार गणित लेने के बाद भी आगे गणित आधारित विषयों में पढ़ाई करना चाहते थे। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि कक्षा 10वीं...