नई दिल्ली, अगस्त 10 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच रहे वसीम जाफर ने भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों ने साथ में आईपीएल में पंजाब किंग्स में काम किया था। केएल राहुल उस समय टीम के कप्तान थे, जबकि वसीम जाफर टीम के बैटिंग कोच थे। अब जाफर ने कहा है कि अच्छा है कि केएल राहुल कप्तान नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है कि आईपीएल में उन्हें कप्तानी क्यों नहीं करनी चाहिए, जो उनके लिए बेहतर है। शायद यह बात वे अब खुद भी समझ चुके हैं। दूरदर्शन पर द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो में बोलते हुए वसीम जाफ़र ने केएल राहुल के करियर और लीडरशिप रोल के बारे में नई बातें शेयर कीं। जाफ़र ने सुझाव दिया कि केएल राहुल को लीडरशिप की जिम्मेदारियों से आजाद करने से उनका नैचुरल गेम निखर कर आता है। उन्होंने कहा, "...