चंडीगढ़।, नवम्बर 12 -- पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की तरफ से एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अकाली दल की तारीफ कर सियासी पंडितों को चौंका दिया है। चन्नी ने अकाली दल को अच्छी पार्टी करार दिया और कहा कि पंजाब की राजनीति में इसका बना रहना जरूरी है। एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब चरणजीत सिंह चन्नी से अकाली दल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अकाली दल अच्छी पार्टी है। हालांकि यह देखना जरूरी है कि आज के समय में उस दल का नेता कौन है। इस पार्टी का रहना पंजाब के लिए अच्छा है।' चन्नी के इस बयान ...