कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार निज संवाददाता एमजेएम महिला कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉक्टर दीपाली मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीलम ने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। आज जहां एक और तकनीकि प्रगति हो रही है वहीं दूसरी ओर तनाव, असंतुलित जीवन शैली और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। केन्दुला सिंह ने कहा की स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का अभाव नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण कुशलता है। छात्राओं को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि एक स्वस्थ और जागरूक नागरिक के रूप में भी विकसित करना है। एनएसएस स्...