बिजनौर, मार्च 23 -- नहटौर। सतपुरुष बाबा फुलसन्दे वालों ने कहा कि संसार में एक यात्री की तरह रहकर परमेश्वर और मनुष्यों की प्रसन्नता के लिए कार्य करो। पहले खुद पर विश्वास करो कि तुम पर्वत पर चढ़ सकते हो, महासागर को लांघने की ताकत रखते हो, तब परमेश्वर के साम्राज्य की तरफ को चलने की तैयारी करो, और विश्वास रखो कि अनन्त बाधाओं के बावजूद भी तुम परमब्रह्म सत्ता के निकट पहुंच ही जाओगे। कहा कि अच्छा सेवक ही अच्छा स्वामी हो सकता है।रविवार को फुलसंदा स्थित आश्रम में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फुलसंदे वालों ने कहा कि हर कोई हुकम चलाना चाहता है पर हुकम मानना नहीं चाहते। दूसरों की दुष्टता पर खेद न करो नहीं तो तुम आगे नहीं बढ़ सकते हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.