नई दिल्ली, जुलाई 17 -- 1995 में एक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म आई थी बेवफा सनम। इस फिल्म के नाम के साथ आप सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' के साथ कंफ्यूज मत हो जाना। टी-सीरीज के मालिक गुलशान कुमार के छोटे भाई कृष्णा कुमार को लेकर फिल्म बेवफा सनम बनाई गई थी। फिल्म में शिल्पा शिरोडकर लीड हीरोइन थीं। इस फिल्म के गानों ने उस दशक में खूब धमाका किया था। फिल्म की कहानी आपको याद हो या नहीं, लेकिन इसके गाने दिल टूटे हुए आशिकों के लिए मरहम का काम करते थे।बेवफा सनम के गानों ने रचा इतिहास फिल्म बेवफा सनम के गाने 'वफा ना रास आई तुझे हो हरजाई', 'ओह दिल तोड़ कर हंसती हो मेरा', 'ये धोखे प्यार के धोखे' और अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'। ये सभी गाने 30 साल बाद भी दर्द और प्यार की तड़प से भरे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन गानों को लिखने वाला गीतकार कौन था?...