अच्छा व्यक्ति बनाना शिक्षक का परम कर्तव्य : डीएसपी
रांची, सितम्बर 5 -- इटकी, प्रतिनिधि। डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक की विशेषता भारतीय संस्कृति और परंपरा में प्राचीन काल से चली आ रही है। जिस शिक्षक में प्रचुर ज्ञान के साथ उसे समझाने की दक्षता हो, वही सर्वगुण संपन्न होता है। विद्यार्थियों को अच्छा व्यक्ति बनाना शिक्षकों का परम कर्तव्य है। प्रत्येक शिक्षक का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि बच्चों में भय और आशंका न हो, उनका मनोबल न टूटे और उनमें हीन भावना पैदा न हो। वे शनिवार को इटकी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मानशिक्षकों की भूमिका उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों से अपनी संतान की तरह व्यवहार करें और उन पर क्रोध न करें। धैर्य रखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.