अच्छा पड़ोसी बनकर रहना चाहता है चीन; बोले चीनी FM; अजीत डोभाल से वांग यी की और क्या बात?
बीजिंग, अगस्त 25 -- भारत और चीन की बातचीत महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मंगलवार को हुई बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान चीन के विदेश मंत्री ने कहाकि वह आपसी संबंधों को बेहतर करने और दोनों देशों के बीच समझ को बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार हैं। इस बातचीत के दौरान भारत-चीन संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के सीमा विवाद पर भी बात हुई। बयान के मुताबिक चीन-भारत संबंधों का स्वस्थ और स्थिर विकास दोनों देशों के लोगों के मूलभूत हितों की सेवा करता है। वैश्विक दक्षिण देशों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करता है और समय की प्रवृत्ति के अनुरूप है। चीन-भारत संबंध द्विपक्षीय स्तर से आगे बढ़ चुके हैं और इनका वैश्विक और रणनीतिक महत्व है।पीएम मोदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.