वाराणसी, जुलाई 25 -- सारनाथ (वाराणसी)। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में वर्ष 2026-27 के लिए नव आगंतुक छात्र छात्राओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ साथ खुद को बेहतर इंसान भी बनाना है। उन्होंने कहा, हमें अपने भीतर करुणा, प्रेम, सद्भावना, अहिंसा एवं शांति को विकसित करना है। छात्रों को कक्षाओं में चर्चा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। मानसिक शांति के लिए ध्यान, साधना, खेलकूद एवं योग भी बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- उत्कृष्टता, अनुशासन के साथ शुरू करें शैक्षणिक जीवन संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने कहा कि छात्रों ...