नई दिल्ली, जून 1 -- आईपीएल 2026 समाप्त हो गया। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी अपने खिताब की रक्षा में कामयाब रही। उसने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा टाइटल जीता। आरसीबी का प्रदर्शन तो सर्वश्रेष्ठ रहा ही, गुजरात टाइटन्स का भी शानदार रहा। हालांकि वह बदकिस्मत रही कि खिताब से चूक गई। जीटी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी निरंतरता बनाए रखी। आईपीएल की बड़ी टीम मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉइंट्स (एलएसजी) ने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2026 सत्र के खत्म होने से पहले ही अगले सत्र के लिए बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है और लीग की प्रकृति में यह बात साफ दिखी क्योंकि प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम का फैसला लीग चरण के आखिरी दिन हुआ। आरसीबी, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद लीग चरण के आखिरी दिन स...