गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर। गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष का छात्र शुक्रवार की सुबह लार्डकार्नवालिस के पास अचेत हालत में मिला। जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजनों ने छात्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी विनोद खरवार का छोटा पुत्र 20 वर्षीय आयुष खरवार पीजी कॉलेज में बीए दूसरे वर्ष का छात्र था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी गांव से कॉलेज के लिए निकला था। दोपहर में परिजनों के मोबाइल पर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- अब एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने से शख्स मौत; बेटे की हालत नाजुक, क्या लक्षण? मौके पर पहुंचे बड़े भाई प्रदीप ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी ले गया, जहां ...