मुजफ्फर नगर, जून 28 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सहारनपुर बस स्टैड के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सहारनपुर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- अज्ञात युवक का शव बरामद यह भी पढ़ें- नहर के पास मिला अज्ञात शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...