अचेत मिले युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
गाजीपुर, मई 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाइवे 124-सी के किनारे उतरौली गांव के पास चार दिन पूर्व अचेत अवस्था में मिले युवक की बुधवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले राहगीरों ने हाईवे किनारे गोपालपुर निवासी 30 वर्षीय श्रीकांत यादव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने गाजीपुर फिर उसे वाराणसी रेफर कर दिया था। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उसका इलाज चल रहा था।चिकित्सकों के मुताबिक युवक के सिर और आंख के पास गंभीर चोट के निशान थे। हालत नाजुक देखते हुए उसका आपरेशन भी किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.