उन्नाव, अप्रैल 18 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर स्थित एक मैरिज लान के पास शुक्रवार देर रात करीब 25 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। महिला बोल नहीं पा रही थी। जिससे उसकी पहचान करवाने में परेशानी हो रही थी। उसके पास एक बैग भी मिला है। जिसमें कुछ कपड़े मिले हैं। कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- हत्या कर फेंके गए युवती के शव की नहीं हुई पहचान थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.