बस्ती, जनवरी 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के कटौधा में अज्ञात कारणों से दो बंदरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने पशु हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन कर अचेतावस्था में पड़े बंदरों की जानकारी दी थी। सूचना के बाद वेटनरी मोबाइल यूनिट की टीम द्वारा बंदरों का इलाज किया लेकिन देर शाम तक दो बंदरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गम्भीर है। बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के निकट स्थित कटौधा गांव के बगीचे में शनिवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन बंदर अचेतावस्था दिखे। गांव निवासी संजय चौधरी ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग के चिकित्सक व पशु हेल्पलाइन नंबर सहित स्थानीय पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों को दिया। वेटनरी यूनिट के कर्मचारियों ने इलाज कर बंदरों को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन देर शाम दो बंदरों की मौत हो गई, जिसका गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.