भभुआ, अप्रैल 18 -- मानव भारती हेरिटेज चांद में भव्य आयोजन, विभिन्न श्रेणियों में बांटे गए पुरस्कार मुख्य अतिथि बोले, कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। चांद स्थित मानव भारती हेरिटेज में शनिवार को आयोजित 'अचीवर्स डे' में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व जताया। उद्घाटन विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक माहौल की सराहना की। यह भी पढ़ें- जेएम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र सम्मानित इस दौरान विद्यालय प्रबं...