गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के सुपर लीग मुकाबले में बुधवार को अचीवर्स इलेवन ने संस्कृत‍ि टीम को 129 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अचीवर्स इलेवन ने 40 ओवर में 270/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में संस्कृत‍ि की पूरी टीम 29.1 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। जीत के हीरो रहे आयुष प्रकाश चौधरी, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...