नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Dharti Proteins share: वैसे तो सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली थी लेकिन इस माहौल में एक सस्ते शेयर ने निवेशकों को चौंका दिया है। इस शेयर का नाम- धरती प्रोटीन्स लिमिटेड है। सोमवार को इस शेयर में 1747% बढ़त देखी गई और किसी एक दिन में इतनी बड़ी बढ़त अपने-आप में हैरान करने वाला है। हालांकि, इस जबरदस्त उछाल की कहानी कुछ और है। आइए डिटेल में समझ लेते हैं।शेयर का परफॉर्मेंस धरती प्रोटीन्स लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 3.45 रुपये की आखिरी क्लोजिंग के मुकाबले सोमवार को 63.74 रुपये पर बंद हुए। इस तरह, शेयर पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1747.54% बढ़कर बंद हुआ। रकम के हिसाब से शेयर में 60.29 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।अचानक उछाल की वजह? दरअसल, धरती प्रोटीन्स लिमिटेड के शेयर 8 अक्टूबर 2026 से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर दोबारा ट...