गंगापार, अप्रैल 5 -- अचानक आकाश में गड़गड़ाहट, बादल, बरसात और ओले पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार दोपहर आकाश में बादल, बरसात, तेज हवा और ओले ने किसानों की नींद उड़ा दी है। मांडा क्षेत्र के सोनबरसा, पचेड़ा, मझिगवां , हाटा न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों में बरसात के साथ ओले भी पड़े । तमाम गांवों के किसानों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से जब गेहूं के पलेवा और सिंचाई के लिए किसानों को पानी की जरूरत रहती है । तब न तो नहरों में पानी आता है और न तो बरसात ही होती है, लेकिन जब खेतों में फसल पककर तैयार हो जाती है , तो नहरों में भी पानी आ जाता है और प्रकृति भी चैत, बैसाख महीने में बरसात करके किसानों की परीक्षा लेती है। प्रकृति के इस कहर को किसान आंखों में आंसू भरकर देखने के अलावा कुछ कर भी नहीं पाता और देखते देखते उसके गाढ़े मेहनत से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.