कानपुर, दिसम्बर 9 -- कानपुर देहात/ रूरा। मौसम बदलते ही सीने के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। सोमवार रात में सर्दी लगने से बनीपारा-जिनई के एक युवक की हालत बिगड़ गई। सुबह सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा जिनई के रहने वाले गुलाब सिंह के खेत से लौटने के बाद बाद सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद शव वापस घर लाए। पति की मौत से उनकी पत्नी ममता बदहवास हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.