बिजनौर, फरवरी 18 -- नजीबाबाद बुंदकी रोड पर अचानक एक पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक व खोखे में मौजूद एक महिला घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क पर जा रहे बााइक सवार युवकों पर जर्जर पेड़ अचानक टूट कर गिर गया जिसमें दो बाइक सवार घायल हो गये। राहगीरो की मदद से पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलो को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायल युवक अनस की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि दूसरे युवक शिवा को भी चोटे आई हैं। बताया गया कि झालू निवासी शिवा और खड़ियापुर निवासी अनस स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही सुभाष नगर में पेंट की दुकान के निकट पहुंचे अचानक उनके ऊपर पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में एक खोखा भी आ गया जिसमें एक महिला थी वह भी घायल हो गई। ग्रामीणो का कहना है कि उक्त पेड़ ...