पलामू, जुलाई 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों 39 और 139 पर लेन अनुशासन की अनदेखी सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। भारी वाहनों के लिए निर्धारित लेन का पालन नहीं करने, अनियंत्रित ओवरटेकिंग और अचानक लेन बदलने की प्रवृत्ति वे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। भारी वाहनों पर ओवरलोड खनिज को बगैर ढके परिवहन करने से उससे उड़ने वाले धूल भी बाइकर्स को अनियंत्रित करने का कारण बन रहे हैं। अगर समय रहते इस समस्या का निदान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर सड़क हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें- दाईं लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, जानलेवा बन रही ओवरटेकिंग की मजबूरीलेन अनुशासन की अनदेखी दोनों नेशनल हाइवे के फोरलेन खंड में राइडिंग क्वालिटी में सुधार के कारण व...