हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीनसड़क का निरीक्षण करने के दौरान अचानक फिसलकर गिर गए। घटना 25 अक्तूबर को अमृतपुर बाईपास परियोजना के निरीक्षण के दौरान की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क का हिस्सा अभी कच्चा और पथरीला है। वहां जमीन ऊबड़-खाबड़ होने और पत्थर बिखरे होने के कारण मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन सीजन एवं वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से आमजन एवं पर्यटकों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बायपास निर्माण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक...