हाथरस, मार्च 13 -- कोतवाली सदर क्षेत्र के हनुमान गली स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लग जाने पर तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लाखों रुपये का सामान आग में जलकर राख हो गया। हनुमान गली निवासी सुभाष चंद्र शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा परिवार सहित रहते है। दूसरी मंजिल पर सामान रखा हुआ था। गुरुवार की देर शाम को अचानक दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के तमाम लोग एकत्रित हो गए। आनन फानन सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस के अलावा अग्निशमन विभाग को दी। वहीं विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। लोगों ने पहले अपने स्तर से पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने की कोशिक की। जब आग ने विकराल रूप ले लिया तो दो दमकल मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के ब...