सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के विथरिया गांव के नौडिहवा में रविवार शाम अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।क्षेत्र के विथरिया गांव के नौडिहवा टोला के सिवान में गेहूं की फसल में आग लगी देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक चार किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग से विथरिया गांव के टोला नौडिहवा के परशुराम का ढाई बीघा, भगवान दास का ढाई बीघा, राधेश्याम साढ़े तीन बीघा व पाटनदीन का साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...