गंगापार, मार्च 20 -- क्षेत्र में गुरुवार आधी रात के बाद अचानक बादलों की गड़गड़ाहट और उसके कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने किसानों की नींद उड़ा दिया। इस समय किसानों का सारा धन और सारी उम्मीदें उनके घर से बाहर खेतों में पड़ी हैं। सरसो की लगभग तीन चौथाई फसल कटकर घरों में पहुंच चुकी है लेकिन गेहूं की पूरी फसल खेत मे है। इस वर्ष किसानों की गेहूं और सरसों की फसल बहुत अच्छी रही लेकिन अचानक आई प्राकृतिक आपदा ने किसानों को हिला दिया। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं की कच्ची, अधपकी और पकी फसल जमीन पर लोट गई तो सरसों की खड़ी फसल भी पूरी तरह भीग गई। दानपुर के किसान केशव गोस्वामी, करमा के दीप नारायण पटेल रज्जन, हथिगन के हरि प्रताप सिंह आदि ने बताया कि अचानक हुए मौसम के बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि गिरी फसल पर और बरसात...