प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सोमवार देर शाम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अचानक माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने संगम क्षेत्र पहुंच गए। डिप्टी सीएम के मेला क्षेत्र में पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वह सबसे पहले संगम नोज पर पहुंचे और गंगाजल से आचमन किया। पूजा-अर्चना कर माघ मेले के सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। उन्होंने कहा कि माघ मेला को मिनी कुम्भ के रूप में मनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। जो कमियां है उसे निर्धारित समय में पूरा करने और तीन जनवरी से मेला प्रारंभ होने तक कोई काम बकाया न रहने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम माघ मेले को मिनी कुम्भ मेले के रूप में मनाएंगे। सभी तीर्थयात्रियों से अपील की कि सिर्फ गंगा मइया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.