अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक में घुसी थी पिकअप, चालक पर मुकदमा
औरैया, सितम्बर 26 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर करमपुर के पास पिकअप चालक की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इससे पीछे आ रही पिकअप ट्रक में घुस गई थी और उसके चालक की मौके पर मौत हो गई थी। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भारामऊ गांव निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई प्रमोद कुमार अवस्थी पिकअप चलाता था। 21 सितंबर को वह अमूल डेयरी का दूध पिकअप में लादकर माती से किशनी, मैनपुरी जा रहा था। फतेहपुर करमपुर के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे प्रमोद की पिकअप पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.