संवाददाता, फरवरी 7 -- Accident in Etah: उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मामा-भांजे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में लोग पहूंच गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी शिवम यादव (उम्र 28 वर्ष) पुत्र विनोद यादव, इनका भांजा सुमित यादव (उम्र 20 वर्ष), मनकी (उम्र 22 वर्ष) पुत्री दलवीर सिंह निवासी जखुआ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के अलावा खुशबू और राहुल यादव एक कार में सवार होकर गुरूग्राम से गांव में आ रहे थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कार सवार थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर सकीट रोड के पास पहुंचे थे क...