गुरुग्राम, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम नगर निगम में सत्ता के समीकरणों और राजनीतिक खींचतान के बीच गुरुवार को होने वाला सीनियर और डिप्टी मेयर का बहुप्रतीक्षित चुनाव नाटकीय ढंग से स्थगित हो गया। पार्षदों के जमावड़े और कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद चुनाव अधिकारी की भूमिका निभा रहीं मेयर राज रानी मल्होत्रा के ऐन वक्त पर बीमार होने के कारण पूरी प्रक्रिया को रोकना पड़ा।सदन में सन्नाटा और बाहर हलचल सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में भारी गहमागहमी थी। चुनाव को लेकर प्रशासन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि सदन को एक किले में तब्दील कर दिया गया था। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पार्षदों के प्रवेश से पहले ही उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए जेल से बाहर आए पूर्व फौजी को सरेआम गोलियों से भूनापार्षदों ...