अमरोहा, जनवरी 27 -- जिले में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई। जिले के ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी हुई जबकि तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। वहीं जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव पतेई खालसा, फतेहपुर मजरा समेत आसपास कई गांवों में ओले गिरे। ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मंगलवार को हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी। किसानों का कहना है कि अचानक हुई ओलावृष्टि से सरसों, आलू, मटर समेत सब्जियों व अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर किसानों और आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिलहाल बूंदाबांदी के चलते तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान नौ ...