कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मौसम ने अचानक करवट बदल ली। घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ। पूरा जिला घने कोहरे के आगोश में सिमटा नजर आया। आसमान में कोहरे की धुंध छाने से हाई वे व प्रमुख सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं बदले मौसम में गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से तेज धूप के साथ तापमान में इजाफा हो रहा था। सोमवार को तेज धूप के साथ पारा सामान्य से करीब सात डिग्री ऊपर जाकर 34.6 डिग्री पर पहुंच गया था। मार्च में ही अप्रैल जैसा तल्ख़ मौसम होने से जान जीवन अस्त व्यस्त हो रहा था। लेकिन मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। घने कोहरे व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ। पूरा इलाका कोहरे के आगोश में सिमटने से हाई वे व प्रमुख सड़कों पर फर्राटा भरने वा...