गोंडा, मार्च 15 -- रुपईडीह। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतलाल पटेल ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर कर्मचारी के उपस्थिति एवं मरीजों के मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी। सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएमओ डॉ संतलाल पटेल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आए हुए मरीज से स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं, उपस्थिति पंजिका दावों के रखरखाव, परिसर की साफ सफाई की जानकारी करते हुए सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्रा, फार्मासिस्ट नींबू लाल यादव, अर्चना पांडेय ,अभिषेक सिंह, आनंद वाल्मीकि, राहुल गोस्वामी,काजी नजीरुल हक, ललित मिश्रा, राहुल ,राजेंद्र प्रसाद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.