अचानक धू-धूकर जलने लगी सड़क किनारे खड़ी बाइक
भागलपुर, मई 14 -- वीरपुर से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड तीन में बुधवार की शाम को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बाइक आग का गोला बन गई और देखते-देखते पूरी तरह जल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कुशहा डिवीजन में कार्यरत पंकज कुमार सिंह की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को उनके पुत्र सौरभ कुमार अपने एक मित्र के साथ घर के पास सड़क किनारे खड़ी कर अंदर चले गए थे। इसी दौरान अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में उसमें तेज लपटें उठने लगीं। आग लगते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और बाल्टी से पानी डालकर, कपड़ा एवं बालू की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आग बुझाई नहीं जा सकी। देखते-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.