बागपत, मार्च 10 -- सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो आसमान में धुंध देख भौचक्के रह गए। धुंध की मोटी परत और मौसम में अचानक हुए बदलाव को देखकर हर कोई हैरान था। चारों ओर धुंध के बढ़ते दायरे से विजिबिलिटी भी कम हो गई। इस वजह से वाहन चालकों ने भी काफी सावधानी बरती रखी। इस घनी धुंध का आलम यह था कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से लेकर अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। आमतौर पर फरवरी माह तक कोहरा देखने को मिलता है। अब मार्च माह में भी बारिश न होने और तापमान लगातार बढ़ने से सब परेशान हैं। वहीं सोमवार को आसमान में बादल आने के बाद मंगलवार को धुंध छा गई। अचानक धुंध छा जाने से तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। इसके कारण स्टेट हाइवे से लेकर अन्य सभी मार्गों पर लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत आई। हाइवे व अन्य मार्गों पर आने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.