पीलीभीत, मई 15 -- गजरौला। गजरौला में माला नदी के करीब में झाड़ झंकाड़ में अचानक आग की लपटे उठी। इससे खलबली मच गई। जानकारी अग्निशमन विभाग तक पहुंचती इससे पहले ही वन कर्मियों ने जंगल से पहले नदी किनारे झाड़ झंकाड़ में लगी को रोक दिया। हालांकि आग लगने से नदी किनारे के क्षेत्र में नदी के होने के कारण जीव जतुओं को नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि इसकी जांच कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...