जयपुर, अगस्त 26 -- जयपुर में मंगलवार देर रात अचानक प्रशासनिक हलचल बढ़ गई। जिला कलेक्टर संदेश नायक सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकल पड़े। उनका यह दौरा किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था का जमीनी जायजा लेने के लिए था। कलेक्टर को स्कूटी पर पीछे बैठा देख सड़क से गुजर रहे लोग भी चौंक गए। कलेक्टर संदेश नायक ने देर रात परकोटे के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि रात के समय सड़कों और बाजारों में सफाई की स्थिति कैसी है, नालियों की सफाई नियमित हो रही है या नहीं और खाने-पीने की दुकानों के आसपास जमा कचरे का समय पर निस्तारण किया जा रहा है या नहीं। यह भी पढ़ें- जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदाअजमेरी गेट स...