अचानक तबीयत बिगड़ने से हेड कांस्टेबल का निधन
कन्नौज, जून 28 -- छिबरामऊ। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम रौरी निवासी हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह (58) पुत्र लाखन सिंह का शनिवार को अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद निधन हो गया। उनकी मृत्यु से परिजनों सहित पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। रणवीर सिंह जनपद फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर में यूपी-112 डायल सेवा पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। शनिवार दोपहर ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए आगरा ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणवीर सिंह को सेवा से सेवानिवृत्त होने में अभी लगभग दो वर्ष का समय शेष था। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया। उनके निधन की खबर मिलते ही सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया। परिवार में उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.