महाराजगंज, अगस्त 3 -- परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एसबीएम इंटर कॉलेज पुरैना के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। बैजौली निवासी सफीकुर्हरहमान उर्फ बिकाऊ (50) कार से अमवा से पुरैना की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे वाहन पर उनका नियंत्रण हट गया और कार फिसलते हुए सड़क किनारे खेत में उतर गई। घटना की सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि चालक की अचानक तबीयत खराब होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया दुर्घटना चालक की तबीयत बिगड़ने के कारण हुई प्रतीत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...