प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- नगर पंचायत कुंडा के पुराना कुंडा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय शिव प्रसाद साहू अपने बेटे सगर के साथ रविवार को बाबूगंज बाजार दुकान लेकर गया था। बताया जाता है कि दोपहर में अचानक तेज धूप के कारण वह गश खाकर गिर गया। फिर उसे उल्टी भी हुई तो साथ रहा बेटा उसे लोगों के सहयोग से किसी तरह इलाज को सीएचसी लाया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी के मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। सीएचसी के मेमो के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की पत्नी ज्ञानमती समेत पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...