रामपुर, अप्रैल 22 -- समोदिया। स्वार तहसील क्षेत्र के गांव मिलक काजी निवासी जुम्मा मियां पेशे से मजदूर हैं। गुरुवार को वह अपने परिवार के साथ घर के भीतर आराम कर रहे थे। इसी दौरान पुराने कच्चे मकान की छत के गोले अचानक नीचे गिरने लगे। आहट मिलते ही जुम्मा मियां और उनके परिजनों ने फुर्ती दिखाई और घर से बाहर निकल आए। देखते ही देखते कुछ छत नीचे आ गिरी और घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पीड़ित मजदूर का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि मौके की जांच कर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...