नई दिल्ली, फरवरी 16 -- लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) इस समय कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया है। दुनिया भर से लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनकी टाइमलाइन लोड नहीं हो रही, पोस्ट दिखाई नहीं दे रहे और ऐप बार-बार एरर मेसेज दिखा रहा है। अचानक आई इस तकनीकी खराबी ने लाखों भारतीय यूजर्स को भी प्रभावित किया है। भारत में भी कई लोगों को 'Something went wrong', 'Reload' या 'Try again later' जैसे मेसेज दिखाई दे रहे हैं। साथ ही टाइमलाइन लोड नहीं हो रही। मौजूदा ट्रेंड्स पर क्लिक करने पर भी पोस्ट नहीं दिखाई दे रहे। कुछ यूजर्स तो लॉग-इन तक नहीं कर पा रहे, जबकि कई लोगों की फीड खाली दिख रही है। दिक्कत सिर्फ मोबाइल ऐप तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि वेब वर्जन पर भी यही परेशानी सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- भारत बनेगा ग्लोबल AI सेंटर, PM मोदी ने किए बड़े ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.