बहराइच, अगस्त 2 -- बहराइच, संवाददाता । दुधवा-बेलरायां रेलखंड पर अचानक एक विशाल पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तेज हवा और बरसात के कारण पेड़ गिरने से रेल लाइन पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। सुरक्षा कारणों से इस खंड पर ट्रेनों का संचालन तत्काल रोकना पड़ा। यातायात तीन घंटे बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए आने वाली ट्रेनों को नियंत्रित कर नजदीकी स्टेशनों पर रोका गया। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। कर्मचारियों और अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरा और अन्य उपकरणों की मदद से पेड़ को काटकर ट्रैक...