पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पूरनपुर। खड़े ट्रक का अचानक गेट खुलने से बाइक सवार शिक्षक उसकी चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी वीर सिंह कुशवाहा पुत्र रामपाल तहसील क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक के पद पर तैनात थे। मंगलवार को वह बरखेड़ा क्षेत्र में एक साथी शिक्षक के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात बाइक से घर लौटते समय असम हाईवे पर जरा पुलिस चौकी के पास एक पेट्रोल पंप के निकट खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अचानक ट्रक का गेट खुल गया, जिसकी चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पीलीभीत में सड़क...