पीलीभीत, जून 1 -- ​बरखेड़ा। गांव खजुरिया पचपेड़ा में शनिवार रात किसी समय विद्युत तार टूटकर खेत में गिर गया। तार के चपेट में आने से चार आवारा पशुओं की मौत हो गई। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझा जाकर शांत किया। बाद में पशुओं को जमीन में दफन कर दिया गया। गांव निवासी प्रमोद कुमार रविवार सुबह टहलने के लिए खेतों की ओर गए हुए थे। इसी बीच उन्होंने रामकुमार के गन्ने के खेत में चार गोवंशीय आवारा पशुओं को मृत देखा। जब पास में वह गए तो विद्युत तार भी टूट पड़ा था। उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार को दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने देखा कि खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा है। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी करंट से पशुओं की मौत हुई है। जिसकी ग्राम प्रधान तत्...