पटना, दिसम्बर 29 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अचानक जेडीयू दफ्तप पहुंच गए। इस दौरान वे 10 मिनट वहां रुके। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, और हाल-चाल जाना। इस मौके पर नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश के औचक निरीक्षण से कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। पार्टी दफ्तर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होने संगठन के कामकाज और परिसर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान दोनों मंत्रियों को कार्यालय के रख-रखाव और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने 10 मिनट के प्रवास के दौरान सीएम ने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.