हाथरस, जनवरी 12 -- हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन के नगला जायस गांव में रविवार शाम एक 14 वर्षीय किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाथरस जंक्शन के गांव नगला जायस निवासी सोनिया उर्फ सोनम पुत्री राकेश कुमार रविवार की शाम को अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। इस दौरान उसके सिर में भी चोट लगी और वह बेहोश हो गई। किशोरी की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को अपने साथ वापस घर ले गए। किशोरी की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत हार्ट अटैक हो सकती है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सोनम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.