चित्रकूट, अप्रैल 30 -- राजापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के कलवलिया गांव के मजरा डुडौली के धमोलिया पुरवा में शाम करीब चार बजे अचानक कच्चे मकान में आग लग गई। तेज हवाओं की वजह से आग ने इतनी जल्दी तेजी पकड़ी कि बुझाने का प्रयास कर रहे लोग चाहकर भी नजदीक नहीं पहुंच पा रहे थे। जब तक अग्निशमन की टीम पहुंचती, इसके पहले ही पूरा मकान व गहस्थी जलकर खाक हो गई。

आग लगने की स्थिति धमोलिया पुरवा निवासी रामकेश यादव के मकान में अचानक आग लगने के साथ ही धुआं और तेज लपटें देख आसपास के मजरों में रहने वाले ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टी और डिब्बों में दूर-दूर से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवाएं चलने से आग ने पल भर में तेजी पकड़ी और पूरे मकान को चपेट में ले लिया। हालत यह रही कि आग की लपटों को देख कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा प...